रांची, फरवरी 2 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त आर. रॉनिटा के निर्देश पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आलोक कुमार ने सोमवार देर शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने अस्पताल की समग्र व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए विभिन्न वार्डों और विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष, एसएनसीयू, आईसीयू, ओपीडी, जांच घर तथा मातृ-शिशु अस्पताल समेत अन्य विभागों की स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को हर हाल में बेहतर और समय पर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ओपीडी व इमरजेंसी की कार्यप्रणाली की सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.