चतरा, मार्च 12 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त चतरा के निर्देश पर बुधवार को जिला स्तरीय जांच टीम प्रतापपुर की हुमाजांग पंचायत पहुंची। यहां पंचायत में मनरेगा योजना के साथ अन्य योजनाओं की जांच की गई। प्रतापपुर प्रखंड की हुमाजांग पंचायत में मनरेगा योजना के तहत संचालित डोभा और तालाब निर्माण योजनाओं की बुधवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा जांच की गई। जांच टीम का नेतृत्व डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा कर रहे थे। जांच के दौरान टीम ने हुमाजांग पंचायत के भौराज, विलासपुर, नवरत्नपुर और हुमाजांग गांव पहुंचकर मनरेगा से बने डोभा और तालाब की लंबाई, चौड़ाई तथा गहराई की मापी की और मजदूरों से काम के बारे में पूछताछ की। कई स्थलों पर मेठ और मजदूर मौजूद नहीं मिले, जिससे संदेह और गहरा गया। डीडीसी ने बताया कि जांच के दौरान डोभा और तालाब निर्माण में कई तरह की गड़ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.