डीडीसी के घर पहुंची एसवीयू, की पूछताछ
बगहा, मार्च 25 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना से आयी निगरानी की विशेष टीम ने शिवहर में पदास्थापित डीडीसी बृजेश कुमार के पैतृक घर शिकारपुर थाने के सेखुवनिया जमुनिया गांव में मंगलवार को छापेमारी की। निगरानी न्यायालय के आदेश पर पहुंची टीम में डीडीसी के घर तलाशी लेनी चाही, किन्तु घर बंद था। उसके बाद टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव के वार्ड सदस्य कारी गद्दी से पूछताछ की। टीम ने गांव वालों से भी जानकारी जुटाई। टीम दो घंटे से अधिक समय तक वहां मौजूद रही। टीम का नेतृत्व कर रहे विजलेंस डीएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि निगरानी न्यायालय में डीडीसी बृजेश पर आय से अधिक संपति को लेकर मामला दर्ज है। उसके सभी ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पैतृक गांव में बृजेश बहुत ही कम आते-जाते हैं। उनके पिता सेवानिवृत शिक्षक अवधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.