डीडीसी के आवास पर छह घंटे से अधिक समय तक चली तलाशी
सीतामढ़ी, मार्च 25 -- शिवहर। डीडीसी बृजेश कुमार के शिवहर स्थित सरकारी आवास पर मंगलवार को छह घंटे से अधिक समय तक तलाशी चली, जबकि कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में भी एक घंटे तक जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिन्हें टीम बैग व झोलों में भरकर अपने साथ ले गई। शिवहर स्थित सरकारी आवास पर सुबह 8:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक छापेमारी चली। इस दौरान डीडीसी बृजेश कुमार स्वयं आवास पर मौजूद थे। कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भी सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक तलाशी ली गई। टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को तीन-चार बैग और एक झोला में भरकर अपने साथ ले गई। डीएसपी लव कुमार के नेतृत्व में कार्यालय में छापेमारी की गई, जबकि आवास पर एक अलग टीम ने जांच की। बाद में दोनों टीमों ने मिलकर साक्ष्य संकलित किए। एसयूवी के अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.