सिमडेगा, फरवरी 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचालित स्वास्थ्स विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि योजना के जिले में कुल 38 हेल्थ सब सेंटर एसएससी स्वीकृत हैं, जिनमें से 36 एचएससी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 02 एचएससी अंतिम चरण में हैं। इसी योजना के अंतर्गत 05 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्वीकृत हैं, जिनमें से 02 पूर्ण हो चुके हैं। बीपीएचयू बांसजोर में संवेदक द्वारा कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने हेतु राज्य सरकार को पत्राचार किया गया है। 15 वें वित्त आयोग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सभी स्वीकृत एचएससी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामाद...