लातेहार, अप्रैल 10 -- लातेहार, संवाददाता। डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीडीसी ने संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कृषि एवं इससे जुड़े सहायक क्षेत्रों के सुदृढ़ विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल ...