धनबाद, अप्रैल 4 -- दिव्यांशु के शानदार अर्धशतक की बदौलत डीसीसीसी येलो ने डीसीसीसी पिंक को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सीसीडब्ल्यूओ मैदान में खेले गए डीसीसीसी प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में डीसीसीसी पिंक ने पहले खेलते हुए 152 बनाए। चंदन शर्मा ने 56 एवं सौविक ने 15 रन बनाए। येलो की ओर से मोहित राय ने 30 रन देकर 4 एवं दिव्यांशु ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में येलो की टीम ने 9 विकेट पर 156 में बनाकर मैच जीत लिया। दिव्यांशु ने सात चौके की मदद से 72 रन बनाए जबकि मोहित शर्मा 24 एवं समर प्रताप सिंह ने 14 रन बनाए। पिंक की ओर से चंदन शर्मा ने दो, सौरव कुमार, माधव चंद्र, राजा एवं सौविक भट्टाचार्य ने एक- एक विकेट लिए। समापन समारोह में सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने दोनों टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर महादेव सिंह व प...