डीडीयू से संबद्ध 37 बीएड कॉलेजों को स्थायी संबद्धता का रास्ता साफ
गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध 37 स्ववित्तपोषित बीएड कॉलेजों को बड़ी राहत मिली है। इन कॉलेजों के संबद्धता को लेकर लंबे समय से पेंच फसा हुआ था। विश्वविद्यालय ने लीगल ओपिनियन के बाद इन कॉलेजों को स्थायी संबद्धता देने की संस्तुति दी है। साथ ही संबद्धता विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। बीते नौ वर्षों से डीडीयू से संबद्ध 37 स्ववित्तपोषित बीएड कॉलेज स्थायी संबद्धता का इंतजार कर रहे थे। संबद्धता से जुड़े मामले में कॉलेजों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट से मई 2017 में ही इसका निस्तारण कॉलेजों के पक्ष में कर दिया गया। बावजूद इसके डीडीयू की ओर से इन कॉलेजों को स्थायी संबद्धता नहीं दी गई। हर बार के निरीक्षण और मानक परीक्षण समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी सिर्फ एक वर्ष का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.