डीडीयू से संबंद्ध छात्र बनाएंगे दीक्षांत का प्रतीक चिह्न
गोरखपुर, जुलाई 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित 45वें दीक्षांत समारोह के लिए प्रतीक चिन्ह (लोगो/एम्बलम) तैयार करने के लिए विवि ने प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय तथा उससे संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग में आयोजित होगी। प्रतिभागियों को वहीं पर हैंडमेड कलर डिजाइन अथवा कंप्यूटर/लैपटॉप के माध्यम से लोगो तैयार करना होगा तथा तैयार लोगो को डॉ. प्रदीप राजौरिया के पास निर्धारित समय पर जमा करना होगा। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार लोगो 10x10 इंच अथवा 10 इंच व्यास के वृत्त में तैयार किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय का सूत्र वाक्य, विश्वविद्यालय का कुलचिह्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.