धनबाद, मार्च 26 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से धनबाद रेल मंडल के प्रधानखंता के बीच 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से ट्रेन चलाई गई। बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अगुवाई में ट्रेन का सफल स्पीड ट्रायल किया गया। जीएम विंडो ट्रेलिंग करते हुए डीडीयू से धनबाद पहुंचे और वापस डीडीयू गए। धनबाद पहुंच कर जीएम ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एक साल पहले 160 किमी प्रति घंटे की गति से इस रूट पर ट्रेन चलाई गई थी। डीडीयू और धनबाद मंडल के अधीन पड़ने वाले क्षेत्र में 180 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन चला कर देखी गई। दोनों रेल मंडल के बड़े हिस्से में स्वचालित सिग्नलिंग सिस्टम की शुरुआत हो गई है। कवच की स्थापना का काम भी तेजी से किया जा रहा है। ओवरहेड तार (ओएचई) को भी ठोस किया जा रहा है। हावड़ा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.