गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में 25-30 प्रतिशत सीट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर डीडीयू प्रशासन और विभागों में सहमति बन गई है। सीट वृद्धि स्ववित्तपोषित माध्यम से की जाएगी। गुरुवार को इस पर डीडीयू प्रशासन अहम फैसला ले सकता है। डीडीयू में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू होनी हैं। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। प्रवेश के लिए ज्यादातर छात्रों की पहली पसंद विश्वविद्यालय कैंपस ही रहता है। ऐसे में हर वर्ष स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इनमें 12-15 प्रतिशत अभ्यर्थियों को ही विवि में प्रवेश का मौका मिल पाता है। जबकि, काफी अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।इसे देखते हुए ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.