गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में प्रति व्याख्यान के आधार पर सेवाएं देने के लिए 18 विषय विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 31 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू होगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कंप्यूटर साइंस में बीसीए के लिए एक, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में बीटेक (सीएसई-एआईएमएल), बीटेक (सीएसई-एआई एंड डीएस), बीसीए (आईओटी), बीसीए (एआई एंड एमएल), बीसीए (एमएल एंड डीएस), एमटेक (सीएसई), एमसीए और एमएस (एआई) के लिए एक-एक विशेषज्ञ का चयन होगा। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में बीटेक (आईटी) के लिए चार विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी।इसके अलावा एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज में इंजीनियरिंग इकोनॉमिक्स, इंस्टीट्यूट ऑफ ...