गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाओं, सुरक्षित खेल परिसर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय की तीन महत्वपूर्ण निर्माण एवं मरम्मत परियोजनाओं के लिए कुल 11 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ को कार्यदायी संस्था नामित किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के गौतम बुद्ध छात्रावास के समस्त कमरों के मरम्मत, निर्माण कार्य के लिए 440.22 लाख की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। इसी तरह महारानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास के तीन ब्लॉक एवं साइट डेवलपमेंट के मरम्मत, निर्माण कार्य के लिए 465 लाख खर्च किए जाएंगे।वही...