गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से 45 यूपी बटालियन की ओर से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर शुरू हो गया है। एनसीसी कैडेट्स ने हवा में साहस और पराक्रम दिखाया। इसमें एनसीसी के 600 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर 45 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि पैरासेलिंग अत्यंत रोमांचक और अद्भुत गतिविधि है। इसमें कैडेट्स को सुरक्षा उपकरणों के साथ पैराशूट की सहायता से निर्धारित ऊंचाई तक हवा में ले जाया जाता है। इस दौरान उन्हें आकाश में उड़ान का अनूठा अनुभव प्राप्त होता है। लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न संस्थानों के कैडेट्स को पैरासेलिंग का प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान किया जाएगा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.