गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति विज्ञान विषय की दो पुस्तकों लोकसंग्रहालय: दी भारतीय मॉडल- ए टाइमलेस विजन फॉर ग्लोबल लीडरिशप तथा लोकसंग्रह: भारतीय मॉडल- वैश्विक नेतृत्व की एक शाश्वत दृष्टि का विमोचन किया। इस मौके पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीकांत पाण्डेय, समाजशास्त्र के डॉ. दीपेन्द्र मोहन, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। इन पुस्तकों का संपादन डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने किया है। दोनों संपादित पुस्तकें राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसआआर) के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक नेतृत्व की अवधारणा में प्रस्तुत शोधपत्रों पर आधारित हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस अक...