गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से राजनीति विज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप तथा सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम प्रारंभ कर रहा है। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पाठ्यक्रमों का संचालन नियमित कक्षाओं के उपरांत किया जाएगा, जिससे बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, पीएचडी सहित अन्य स्नातक एवं परास्नातक कार्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ-साथ व्यावसायिक एवं रोजगारपरक योग्यता भी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से अर्जित कर सकेंगे। यह पाठ्यक्रम एक वर्षीय (दो सेमेस्टर) होगा। पी.जी. डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट पाठ्यक्रम का भी होगा संचालनदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स...