गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बीटेक विभाग में आधुनिक ड्रोन लैब की स्थापना की जा रही है। ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। कुलपति ने कहा कि यह ड्रोन लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, विशेषकर ड्रोन टेक्नोलॉजी और एयरोस्पेस इनोवेशन के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगी, जिससे उनके कौशल का समग्र विकास होगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेंगे। यह पहल विशेष रूप से इसरो के एक प्रतिष्ठित चैलेंज प्रोजेक्ट से प्रेरित है, जिसमें डीडीयू के बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के छात्र यश राय एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रांजल पांडेय सक्रिय रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.