गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में 10 अप्रैल से शुरू हो रही सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं सुबह नौ बजे से होंगी। जबकि, पहले परीक्षा का समय आठ बजे तय किया गया था। डीडीयू में वार्षिक परीक्षाएं छह अप्रैल से जारी हैं। जबकि सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। सुबह आठ बजे से पहली पाली की परीक्षाएं तय की गई थी। इस पर विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेजों के शिक्षक और कर्मचारी समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। शिक्षकों और कर्मियों की मांग पर यह फैसला लिया गया है। शिक्षकों का कहना था कि आठ बजे परीक्षा होने के कारण सुबह सात से साढ़े सात बजे तक पहुंचना पड़ रहा है। शाम को भी परीक्षा कराते-कराते पांच बज जा रहा है। जबकि, सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.