डीडीयू में रील बनाने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कैंपस में अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्रों के लिए नए नियम तैयार किए हैं। इसमें सामान्य अनुशासन से लेकर गंभीर अपराधों तक के लिए अलग-अलग कार्रवाई की बात कही गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ अपराध की प्रकृति और गंभीरता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर या विभागों में बिना अनुमति रील बनाने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक लगा दी गई है। ऐसा न करने पर विवि सख्त कार्रवाई करेगा। डीडीयू के अतिरिक्त नियंता डॉ. वेद प्रकाश राय ने बताया कि विश्वविद्यालय की कक्षा, गलियारे या बरामदे में पान खाना, थूकना और धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। परिसर की दीवारों पर पोस्टर या विज्ञापन चिपकाने और विश्वविद्यालय की संपत्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.