डीडीयू में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पहली तारीख को मिलेगा वेतन
गोरखपुर, सितम्बर 10 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। कुलपति प्रो. केपी सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के सभी स्थायी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है। अब प्रत्येक माह की पहली तारीख को पिछले माह का वेतन संबंधित शिक्षक एवं कर्मचारी के बैंक खाते में भेजा जाएगा।नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक माह की 25 तारीख को शिक्षक एवं कर्मचारी अपने विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक, अधिष्ठाता अथवा अध्यक्ष के माध्यम से पिछले माह की बायोमेट्रिक उपस्थिति का सत्यापन कराएंगे। सत्यापित उपस्थिति कम्प्यूटर सेंटर को उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके आधार पर वेतन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वेतन भुगतान को समयबद्ध रखने के लिए संबंधित प्रक्रिया प्रत्येक माह की 28 तारीख तक पूरी कर ली जाएगी। यह भी पढ़ें- पारेषण के सभी उपकेंद्रों पर 15 से बायोमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.