डीडीयू में परीक्षा शिकायतों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने परीक्षा संबंधी छात्र-छात्राओं की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ऑफ स्टूडेंट्स ग्रिवांस रिड्रेसल लागू किया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुलपति के अनुमोदन के बाद परीक्षा अनुभाग में विशेष शिकायत निस्तारण सेल का गठन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत सेल में दो ऑपरेटर तैनात रहेंगे। पहला ऑपरेटर विद्यार्थियों की मौखिक और लिखित शिकायतें दर्ज करेगा, जबकि दूसरा ऑपरेटर संबंधित अनुभागों से समन्वय कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करेगा। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव होगा, उनका निपटारा उसी समय किया जाएगा। अन्य मामलों को संबंधित पटल पर भेजकर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.