गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की आगामी स्तातक व परास्नातक सम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। बैठक में आगामी परीक्षाओं के सुचारु एवं समयबद्ध आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 अप्रैल से प्रारंभ की जाएंगी। इसी अवधि में प्राइवेट परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाएगा। यह भी तय किया गया कि स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि विज्ञान संकाय के प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी।बैठक के दौरान कुलपति ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.