गोरखपुर, जून 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू में डिप्लोमा के तीन नए पाठ्यक्रमो में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। यह कोर्स पीजी डिप्लोमा इन पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान, एमएससी फॉरेंसिक विज्ञान व एमएससी पुस्तकालय व सूचना विज्ञान हैं। इन विषयों के लिए अभ्यर्थी 10 जून तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान में पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू हो रहा है। इसमें प्रवेश के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। इसमें 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं एमएससी पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में 40 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। यह भी पढ़ें- डीवीएन पीजी में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जून तक जिसके लिए किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। इसी तरह एमएससी फॉर...