गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में शुक्रवार को एक छात्र नेता और कर्मचारी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई और बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए सुलह होने की जानकारी मिली है। मारपीट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मामले को लेकर कुलपति से मुलाकात कर अपनी बात रखीं। विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने में लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...