डीडीयू में छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन शुरू
गोरखपुर, अगस्त 17 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सेज में सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे ने बताया कि छात्रावास आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 25 अगस्त तक खुला रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी आवश्यक संलग्नकों के साथ छात्र राम प्रताप शुक्ल छात्रावास तथा छात्राओं के लिए अलकनंदा महिला छात्रावास में कार्यालय अवधि में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए हेतु https://erp.ddugu.ac.in/hostel_2526/Default.aspx पर संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.