अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू) में सामान्य वायरल बीमारियों तक सीमित इलाज की व्यवस्था को विस्तार दिया जा रहा है। शासन स्तर पर चल रही तैयारियों के तहत अस्पताल में जल्द ही डेंगू, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू जैसे गंभीर वायरल रोगों का भी उपचार संभव होगा। इससे अब तक इन बीमारियों के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज पर बनी निर्भरता में कमी आएगी। डीडीयू में हल्के बुखार, सर्दी-जुकाम और सामान्य वायरल संक्रमण के मरीजों को ही उपचार मिलता है, जबकि गंभीर लक्षण वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है। मेडिकल कॉलेज पर भी दबाव बढ़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को शहर में ही बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा। अस्पताल प्रशासन के अन...