डीडीयू में कॉपियों के ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा कापियों के मूल्यांकन की पुरानी व्यवस्था बदलने वाली है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब कॉपियों के ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी में है। परीक्षा समिति से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू करने के लिए तकनीकी व्यवस्था तैयार की जा रही है। व्यवस्था शुरू होने पर परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र तक पहुंचकर कॉपियां लेने की जरूरत नहीं होगी।
नई व्यवस्था की विशेषताएँ परीक्षक ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई डिजिटल कापियों की स्क्रीन पर जांच कर सकेंगे। नई व्यवस्था में परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित तरीके से स्कैन किया जाएगा। इसके बाद विषय और परीक्षक के अनुसार कॉपियों को ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली पर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षक को लॉगिन-पासवर्ड के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.