डीडीयू में कुलपति का घेराव कर प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में ताला जड़ शिक्षिका गाड़ी के सामने लेटी
कार्यालय संवाददाता, अगस्त 13 -- गोरखपुर विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (गुऑक्टा) की तरफ से चल रहा अनशन बुधवार को उग्र हो गया । शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर जमकर नारेबाजी करते हुए एडी बिल्डिंग के गेट पर ताला जड़ दिया। दोनों गेटों पर ताला जड़ने से छात्र से लेकर शिक्षक एडी बिल्डिंग में घुस तक नहीं पाए। इस बीच शाम साढ़े पांच बजे कुलपति प्रो. पूनम टंडन वार्ता के लिए पहुंचीं और वार्ता में एक मांग को छोड़कर सभी मांगे मान ली गईं, लेकिन कॉलेजों में लगाए गए अर्थदंड का मुद्दा नहीं सुलझा, जिस पर कुलपति ने आश्वासन दिया कि मामले को विवि प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद जैसे ही वह आगे बढ़ीं, शिक्षकों ने तेज विरोध शुरू कर दिया। वह गाड़ी में बैठने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं एक महिला शिक्षक गाड़ी के सामने लेट गई। इस पर वीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.