गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (कोड) की ओर से संचालित ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) एवं ऑनलाइन लर्निंग (ओएल) मोड के पांच पाठ्यक्रमों की प्रथम बैच की ऑनलाइन परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। परीक्षाएं पूरी तरह से ऑनलाइन, सुरक्षित एवं प्रॉक्टर्ड प्रणाली के माध्यम से आयोजित की जा रही हैं, जिससे पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे है। इस अवसर पर दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक सहित संपूर्ण सीडीओई टीम परीक्षा के समय उपस्थित रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.