गोरखपुर, जुलाई 24 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग ने एमए अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026-27 में प्रवेश के संबंध में सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने 15 जुलाई 2026 के बाद आवेदन किया है, उन्हें सभी संवर्गों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 25 जुलाई को सुबह 10 बजे अर्थशास्त्र विभाग में उपस्थित होना होगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की अंकतालिकाओं सहित सभी मूल प्रमाण-पत्र, अंकसुधार की अंकतालिका (यदि लागू हो), चरित्र प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आरक्षित वर्ग से संबंधित प्रमाण-पत्र, अध्ययन अंतराल का शपथ-पत्र तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क साथ लाना होगा। यह भी पढ़ें- डीडीयू के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कोर्स में प्रव...