गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत विवि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) एवं डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। इनमें बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस,* बीसीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।विवि प्रशासन का कहना है कि इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई, एमएल, बिग डेटा एनालिटिक्स एवं अन्य आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाना है, जिससे की विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। भारत सरकार की तरफ से वैश्विक स्तर पर उभरती तकनीकों को प्रोत्साहित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.