डीडीयू में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कराया गया योग
गोरखपुर, जून 8 -- गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिला अध्ययन केंद्र, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस) की ओर से गृह विज्ञान विभाग परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु योग शिविर का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह तथा डॉ. अनुपमा कौशिक की उपस्थिति में हुआ। योग प्रशिक्षण का संचालन योग प्रशिक्षक नीलम सिंह एवं विंध्यवासिनी सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- गोलमुरी क्लब में 15 से लगेगा छह दिवसीय योग साधना व स्वास्थ्य प्रबंधन शिविर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.