गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं निदेशकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें शैक्षणिक सत्र की तैयारियों एवं प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत अप्रैल माह से कर दी जाएगी। इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कुलपति ने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने विभागीय ब्रॉशर शीघ्र तैयार करें, जिनमें संचालित पाठ्यक्रमों, विभाग की उपलब्धियों, शोध कार्यों एवं अन्य अकादमिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण शामिल हो। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग पोस्टर, ब्रोशर एवं अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.