गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। विवि में शिक्षकों एवं शोध छात्रों को रिसर्च क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह पुरस्कार मुख्य रूप से शोधार्थियों द्वारा विभिन्न जर्नल्स में किए गए प्रकाशनों के मूल्यांकन पर केंद्रित होगा। इन पुरस्कारों का उद्देश्य शिक्षकों और शोध विद्वानों को पहचानना और पुरस्कृत करना है, जो प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशन करते हैं और वेब ऑफ साइंस में सूचीबद्ध हैं। ये पुरस्कार प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज श्रेणियों में विभाजित किए गए हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान उनके शोधकर्...