गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग (एसआईआर) 2026 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। समग्र रैंक में विवि को भारत में 159वां रैंक हासिल हुआ है। जबकि, 2025 में यह रैंक 322 थी। इसी तरह शोध रैंक में 183वां रैंक हासिल किया है। 2025 में यह रैंकिंग 234 थी। पर्यावरण विज्ञान में भारत में 16वां और पृथ्वी एवं ग्रह विज्ञान में भारत में 38वां स्थान विवि को मिला है। वर्ष 2026 की रैंकिंग में भारत के कुल 519 उच्च शिक्षण संस्थानों को स्थान हासिल हुआ है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उपलब्धि का श्रेय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल को दिया है। बताया कि राज्यपाल के दूरदर्शी मार्गदर्शन में संभव हुई है। स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग विश्व स्तर पर प्रतिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.