गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सेंट एंड्रयूज कॉलेज के शिक्षकों की नियुक्ति के अनुमोदन को रोक दिया है। डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अल्पसंख्यक आयोग के नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट के निर्देश पर 25 शिक्षकों की नियुक्ति को विधि शून्य घोषित कर दिया है। साथ ही अनुमोदन को लेकर कॉलेज प्रशासन के अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया।वहीं, शासन ने राजभवन व मेट्रोपॉलिटन ऑफ इंडिया एंड विशप ऑफ लखनऊ चर्च के आर्च विशप सैमुअल पीटर प्रकाश के पत्र का हवाला देते हुए कमिश्नर को निर्देश दिए हैं। निर्देश में कॉलेज में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया और नियुक्तियों पर तत्काल रोक लगाते हुए जांच कर मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। इस पर कमिश्नर ने डीएम को जांच सौंप दी है।सेंट एंड्रयूज कॉलेज में ...