डीडीयू ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल किए घोषित
गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के सत्र 2025-26 के परीक्षाफल घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परीक्षाफल में बीएससी कृषि अष्टम सेमेस्टर तथा एमए दर्शनशास्त्र, एमएससी बायोइन्फॉर्मेटिक्स, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी गृहविज्ञान (फूड एंड न्यूट्रिशन), एमएससी गृहविज्ञान (रिसोर्स मैनेजमेंट), एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी प्लांट बायोटेक्नोलॉजी, एमए दृश्यकला (एप्लाइड) एवं एमए दृश्यकला (पेंटिंग) के चतुर्थ सेमेस्टर शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ddugu.ac.in पर देख सकते हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.