गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने वैश्विक उच्च शिक्षा मूल्यांकन मंच यूनिरैंक 2026 यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में सातवां स्थान तथा देशभर में 183वीं रैंक प्राप्त की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, नवाचार एवं संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड रैंकिंग में IIT दिल्ली का जलवा, बना देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी, DU और JNU भी चढ़े, देखें संस्थानों की रैंक लिस्टइसके साथ ही यूनिरैंक 2026 की रैंकिंग के अनुसार दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के प्रमुख राज्य विश्वविद्यालयों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने में स...