गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित चौरी-चौरा शहीद स्मारक स्थल पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। योगाचार्य प्रमोद राय ने स्वयंसेवकों को ताड़ासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति और नाड़ी शोधन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा इनके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम है। कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि योग की सभी क्रियाएं वैज्ञानिक आधार पर आधारित हैं और स्वस्थ जीवन की कुंजी हैं। यह भी पढ़ें- प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व व...