गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। जारी अनंतिम सूची पर विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की ओर से आपत्ति मांगी है। आपत्ति के लिए सात अप्रैल तक का समय दिया गया है। वरिष्ठता सूची को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि आचार्य, सहयुक्त आचार्य, सहायक आचार्य व प्राचार्य पदों की अलग-अलग पदवार अनंतिम वरिष्ठता सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है। यह सूची पूर्व में गठित समिति की 17 मार्च 2026 को आयोजित बैठक में की गई संस्तुतियों के आधार पर बनाई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी शिक्षक या प्राचार्य को सूची में दर्ज जानकारी पर कोई आपत्ति हो, तो वह निर्धारित समय के अंदर कार्यालय में लिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.