डीडीयू ने एक से 30 जून तक घोषित किया ग्रीष्मावकाश, विरोध शुरू
गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर प्रशासन और शिक्षकों के बीच मतभेद दिख रहा है। अंदरुनी तौर पर शिक्षक डीडीयू के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर नाराजगी जता रहे हैं। गुआक्टा ने ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग की है। कुलसचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एक से 30 जून तक विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश रहेगा। ग्रीष्मावकाश के दौरान सभी प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यालय खुले रहेंगे। परीक्षाएं, प्रवेश एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के तहत संचालित होंगे। इसके अलावा परीक्षा, प्रवेश और मूल्यांकन कार्यों में नामित शिक्षक संबंधित तिथियों पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। एक जुलाई से नए सत्र का शुभारंभ होगा।विश्वविद्यालय शिक्षकों का कहना है कि पहले परीक्षाएं समाप्त हो जाने के बाद करीब डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.