गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर प्रशासन और ​शिक्षकों के बीच मतभेद दिख रहा है। ​अंदरुनी तौर पर शिक्षक डीडीयू के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर नाराजगी जता रहे हैं। गुआक्टा ने ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग की है। कुलसचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एक से 30 जून तक विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश रहेगा। ग्रीष्मावकाश के दौरान सभी प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यालय खुले रहेंगे। परीक्षाएं, प्रवेश एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के तहत संचालित होंगे। इसके अलावा परीक्षा, प्रवेश और मूल्यांकन कार्यों में नामित ​शिक्षक संबं​धित ति​थियों पर अपनी उपल​ब्धता सुनि​श्चित करेंगे। एक जुलाई से नए सत्र का शुभारंभ होगा।​विश्वविद्यालय ​शिक्षकों का कहना है कि पहले परीक्षाएं समाप्त हो जाने के बाद करीब डे...