गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में पेड़ों की कटान को लेकर हुए विवाद के बीच वन विभाग की जांच पूरी हो गई है। जांच में जानकारी मिली है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जितने पेड़ों की कटान की अनुमति ली थी, उससे अधिक पेड़ नहीं काटे गए हैं। 1192 पेड़ों की जगह 600 पेड़ ही काटे गए हैं। वन विभाग जल्द ही इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगा। विश्वविद्यालय परिसर में नए शैक्षणिक और प्रशासनिक भवनों के निर्माण की योजना के तहत पेड़ों की कटान की जरूरत बताई गई थी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने वन विभाग से अनुमति मांगी थी। यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण में बिना अनुमति पेड़ उखाड़ने पर जेसीबी जब्त, जांच शुरू वन विभाग ने 22 अप्रैल को 1192 पेड़ों की कटान के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कि...