गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में अब पीएचडी में प्रवेश दो बार होगा। यह फैसला राजभवन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लिया है। इसे लेकर राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- आवेदन 20 तक, 22 जून से शुरू होंगी परीक्षाएंशोध पात्रता परीक्षा की तैयारी निर्देश मिलने के बाद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 में शोध पात्रता परीक्षा (रेट) के दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जुलाई में परीक्षा करा ली जाए। अब तक विश्वविद्यालयों में वर्ष में एक बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा होती है। इसमें बड़ी संख्या में शोध करने वाले विद्यार्थी शामिल होते हैं। लेकिन, कई को मौका नहीं मिल पाता और वह लंबा इंतजार करते हैं। विश्वविद्यालय में श...