गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग-नॉर्दर्न रीजन (बोट-एनआर), कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 28 जुलाईको कानपुर स्थित बोट-एनआर मुख्यालय में हुआ है। यह साझेदारी विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा शुरू किए गए तीन वर्षीय बीबीए इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस कार्यक्रम को और मजबूत करेगी। इस पाठ्यक्रम में एक वर्ष की सवैतनिक अप्रेंटिसशिप को अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है, जिससे छात्रों को पढ़ाई के साथ उद्योग में काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह पहल नई शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनु...