पटना, जनवरी 9 -- बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना होते हुए किउल/झाझा के बीच तीसरी एवं चौथी रेल लाइन के निर्माण के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने का आग्रह किया है। चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारतीय रेलवे को नई लाइनों के निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाना आवश्यक है। बिहार के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए रेल जैसे आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि डीडीयू से झाझा तक पटना से होकर जाने वाली यह रेल रूट आजादी से पहले से ही दोहरी रेल लाइन पर संचालित है। अब तक उसकी क्षमता में कोई वृद्धि नहीं हुई है। वर्तमान में इस मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.