गया, अप्रैल 1 -- डीडीयू-गया-धनबाद रेल सेक्शन पर हाई स्पीड ट्रेन परिचालन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन संचालन के अनुकूल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तकनीकी और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा ट्रैक को अपग्रेड करने के साथ आधुनिक सिग्नलिंग और ट्रैक्शन सिस्टम को भी मजबूत किया जा रहा है ताकि भविष्य में तेज गति से ट्रेनों का सुरक्षित संचालन संभव हो सके। रेल अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डीडीयू-धनबाद के करीब 405 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन को हाई-स्पीड संचालन के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसके तहत रेल ट्रैक की गुणवत्ता में सुधार, स्लीपर और बैलास्ट को मजबूत करने, ट्रैक ज्योमेट्री को बेहतर बनाने व उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली को लागू करने का कार्य तेजी से चल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.