गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को जल्द ही नया कुलपति मिल जाएगा। नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया मंगलवार को अंतिम दौर में पहुंच गई। राजभवन में कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुलपति पद के लिए पांच अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। अब इसमें से एक नाम पर कुलाधिपति मुहर लगाएंगी। इसके बाद डीडीयू को नया कुलपति मिल जाएगा। डीडीयू में कुलपति के चयन के लिए कुलाधिपति ने तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति में हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश, कुलाधिपति के प्रतिनिधि और विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की ओर से नामित प्रतिनिधि शामिल किए गए थे। डीडीयू में कुलपति पद के लिए करीब 300 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 30 अभ्यर्थियों का चयन किया। समिति ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्...