गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर। 15 यूपी (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी की ओर से 17 से 26 जुलाई तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, महमूदाबाद (पिपराइच) में आयोजित सीएटीसी-163 शिविर में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसयूओ सलोनी सिंह को कैम्प सीनियर की जिम्मेदारी मिली, जबकि शालू यादव ने ब्रिगेडियर ब्रीफिंग में सराहनीय प्रदर्शन किया। अनु पाल ने मेस इंचार्ज के रूप में दायित्व निभाया और निधि सहानी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लाइन एरिया प्रतियोगिता में सलोनी सिंह एवं उनकी टीम ने विशेष सफलता हासिल की। अधिकारियों ने कैडेट्स के अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...