डीडीयू के संकायों और विभागों के सामर्थ्य का होगा आकलन
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के सभी संकायों और विभागों के सामर्थ्य, कमजोरियों, अवसरों और चुनौतियों का आकलन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विभाग को अधिकतम 10 स्लाइड की प्रस्तुति तैयार करनी होगी। जिसके आधार पर विभाग की समीक्षा होगी। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. डीके श्रीवास्तव ने कार्यालय आदेश जारी कर संकायवार प्रस्तुतियों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार प्रत्येक शिक्षक को अपने संकाय से संबंधित जानकारी और विभागाध्यक्षों को विभाग से जुड़ी सूचनाएं निर्धारित गूगल प्रपत्र में भरनी होंगी। इन सूचनाओं के आधार पर प्रस्तुति तैयार कर तीन दिन के भीतर निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत करनी होगी। प्रस्तुतियों की शुरुआत सात अक्टूबर को कृषि संकाय से होगी। इसके बाद कला संकाय की प्रस्तुतियां 8, 9, 10 और 12 अक्टूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.